छत्तीसगढ़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, पूर्व विधायक अरुण वोरा के घर शोक की लहर

पूर्व विधायक अरुण वोरा और साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा की माताजी ने 13 जुलाई को ली अंतिम सांस… राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक।

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा की माताजी श्रीमती शांति वोरा का सोमवार, 13 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शांति वोरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी थीं। वे अपने पीछे समृद्ध सामाजिक और पारिवारिक विरासत छोड़ गई हैं।

वह पूर्व विधायक अरुण वोरा तथा साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा की माताजी थीं। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की पूज्य माताश्री श्रीमती शांति वोरा का निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button