क्राइमछत्तीसगढ़

आधी रात गांव में मचा मौत का तांडव! जान बचाकर भाग रहा था ग्रामीण, हाथी ने दौड़ाकर कुचल डाला

बलरामपुर के राजपुर वन परिक्षेत्र में 4 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, घरों में तोड़फोड़ के बीच एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत।

 

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। राजपुर वन परिक्षेत्र में शुक्रवार देर रात चार हाथियों के दल ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान जान बचाने के लिए भाग रहे एक ग्रामीण को हाथी ने दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बालम साय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेवतपुर के नवापारा क्षेत्र में चार हाथियों का दल पिछले कुछ समय से विचरण कर रहा था। शुक्रवार रात बारिश के बीच हाथियों का झुंड गांव में पहुंच गया और कई घरों को नुकसान पहुंचाने लगा। इसी दौरान बालम साय अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन एक हाथी ने उसे पकड़ लिया और कुचलकर मार डाला।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत है। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। वहीं, वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button