छत्तीसगढ़

प्रयागराज में गूंजा छत्तीसगढ़ अग्रहरि समाज का दम, राष्ट्रीय बैठक में 16 सदस्यीय टीम ने छोड़ी मजबूत छाप

अखिल भारतीय अग्रहरि समाज की 20वीं कार्यकारिणी बैठक में सामाजिक एकता पर जोर, रायपुर के परिचय सम्मेलन की पूरे देश में हुई सराहना

रायपुर। अखिल भारतीय अग्रहरि समाज की 20वीं कार्यकारिणी की केंद्रीय बैठक का आयोजन 19 जुलाई को प्रयागराज स्थित होटल कन्हा श्याम में हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ से 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लेकर प्रदेश की सामाजिक गतिविधियों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

छत्तीसगढ़ टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. अग्रहरि (बिलासपुर), रमाशंकर अग्रहरि (मनेन्द्रगढ़), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध अग्रहरि (करगी रोड), प्रदेश अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि (दुर्ग), प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मनोज केशव अग्रहरि (बेलगहना) सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज केशव अग्रहरि ने छत्तीसगढ़ अग्रहरि समाज द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

रायपुर के परिचय सम्मेलन की हुई सराहना

राष्ट्रीय महामंत्री कुलभास्कर अग्रहरि ने पिछले पांच वर्षों में 20वीं कार्यकारिणी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान 5 जनवरी 2025 को रायपुर में आयोजित परिचय सम्मेलन की विशेष रूप से सराहना करते हुए इसे अब तक के सर्वश्रेष्ठ आयोजनों में से एक बताया गया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

सामाजिक एकता पर दिया गया जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि ने समाज में बढ़ते विखंडन और वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता का प्रस्ताव रखा। उनके प्रस्ताव का पूरे सदन ने समर्थन किया और समाज को एकजुट रखने का संकल्प लिया।

वरिष्ठजनों ने साझा किए अनुभव

बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू राधेश्याम अग्रहरि, उद्योगपति सोमचंद अग्रहरि और श्याम प्रकाश अग्रहरि ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने समाज को पारिवारिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज के विकास एवं संगठनात्मक मजबूती से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button