छत्तीसगढ़

सिर्फ कपड़े सुखाने गई थी महिला… अगले ही पल हुआ ऐसा हादसा कि उजड़ गया पूरा परिवार

CG News: धमतरी में करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, आंगन में कपड़े सुखाते समय बिजली के तार से हुआ हादसा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर के आंगन में कपड़े सुखाने गई एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसे परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा अधारी नवागांव का है। सोमवार सुबह गांव निवासी संगीता साहू स्नान करने के बाद घर के आंगन में कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। जिस स्थान पर कपड़े सुखाने की रस्सी बंधी हुई थी, उसके बिल्कुल पास से बिजली का तार गुजर रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही संगीता साहू ने गीले कपड़े रस्सी पर डालने की कोशिश की, वह अनजाने में बिजली के तार के संपर्क में आ गईं और तेज करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद संगीता साहू को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पल में हुए इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से आबादी वाले क्षेत्रों में खुले और खतरनाक बिजली तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Back to top button