छत्तीसगढ़

रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, जुटी भारी भीड़… CM साय शामिल

रायपुर: राजधानी रायपुर आज देशभक्ति के रंग में रंगने जा रही है। 10 अगस्त को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में यहां से तिरंगा यात्रा शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी।

इंडोर स्टेडियम में इस समय स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, वकीलों और शहरवासियों की बड़ी मौजूदगी है। यात्रा से पहले यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

CM साय समेत कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बड़ी संख्या में आम नागरिकों के भी यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।

तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

दोपहर 1 बजे तक कई रास्तों पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

तिरंगा यात्रा को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। यात्रा के मार्ग पर दोपहर 1 बजे तक सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा वाले मार्गों पर जाने से बचें और आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

इन रास्तों से गुजरने वालों को रखना होगा ध्यान

यात्रा के चलते कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी काम से घर से निकलने वाले वाहन चालक पहले से अपना रूट तय करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

रायपुर में तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकलने वाली यह यात्रा शहर में देशभक्ति की भावना को एकजुट करने वाली तस्वीर पेश करेगी।

Related Articles

Back to top button