छत्तीसगढ़

रायपुर में अवैध कॉलोनियों पर गिरेगी गाज! अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Raipur News: राजधानी रायपुर में अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा ने नगर निवेश विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे कामकाज की गहन समीक्षा की।

बैठक के दौरान अपर आयुक्त ने अधिकारियों को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सभी जोन के अधिकारियों को मिला स्पष्ट निर्देश

नगर निगम मुख्यालय के डेटा सेंटर में हुई समीक्षा बैठक में नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता नीतीश झा समेत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंता और उपअभियंता मौजूद रहे।

अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में नगर निवेश विभाग से जुड़े मामलों की स्थिति की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समयसीमा में मामलों का निराकरण

अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर निवेश विभाग से जुड़े मामलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निराकृत किया जाए।

उन्होंने अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

शहर में अवैध निर्माण पर बढ़ेगी निगरानी

नगर निगम के इस रुख के बाद रायपुर शहर में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण से जुड़े मामलों पर निगरानी बढ़ने की संभावना है। अधिकारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और लंबित मामलों में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button