CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! सितंबर-अक्टूबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
इसका सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। सितंबर और अक्टूबर 2026 में कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव और समय में परिवर्तन किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
1. इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।
2. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर और 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
3. बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
4. नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
वहीं 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
5. LTT-सांतरागाछी स्पेशल
01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर को और 01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
6. हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
7. बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को और 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
8. हटिया-LTT एक्सप्रेस
12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को और 12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
9. हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस
12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को और 12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
10. आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी
सिर्फ ट्रेनें रद्द ही नहीं होंगी, बल्कि कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 1 और 12 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस भी होगी लेट
13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे के इस ब्लॉक का असर सितंबर और अक्टूबर में अलग-अलग तारीखों पर यात्रियों की यात्रा पर पड़ेगा। ऐसे में अगर आप इन तारीखों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो टिकट बुक करने या यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा परिचालन स्टेटस जरूर जांच लें।
रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी का सामना न करना पड़े।