बड़ी खबर: CM भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष चंदेल को लिखा पत्र, कहा- PM मोदी से GST क्षतिपूर्ति, नगरनार स्टील प्लांट और जनगणना समेत इन मुद्दों पर करें चर्चा
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को चिट्ठी लिखी है. सीएम बघेल ने पत्र में कहा, पिछले साढ़े चार सालों में प्रधानमंत्री से मिलने का आप लोगों ने कोई प्रयास नहीं किया. विधानसभा चुनाव को देखकर आप लोगों को अब राज्य के नागरिकों के हितों की याद आ गई. इस पहल से मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है. सीएम बघेल ने पत्र के जरिए कहा, राजनीतिक मतभेदों के बाद भी राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए भाजपा विधायक दल प्रधानमंत्री मोदी से GST क्षतिपूर्ति, नगरनार स्टील प्लांट और जनगणना समेत कई मुद्दों पर चर्चा करने की बात कही है.
सीएम भूपेश ने 11 बिंदु लिखकर लिखा कहा, उम्मीद है कि इन मांगों की पूर्ति के लिए आप लोग प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करेंगे. भूपेश ने कहा, राज्य सरकार ने केंद्र निरन्तर अनुरोध किया है. प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों से गुहार लगाई जा चुकी है.

