राजधानी में किसान से 50 लाख की ठगी : सरकारी जमीन को अपना बताकर की धोखाधड़ी, मां-बेटे पर केस
रायपुर. राजधानी में सरकारी जमीन को अपना बताकर किसान से 50 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने ठगने वाले नया तालाब गुढ़ियारी के किरण देवी अग्रवाल और उसके पुत्र दीपक अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है. फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
गुढ़ियारी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी वार्ड फाफाडीह निवासी किसान स्वपन कुमार शाहा (48) ने शिकायत दर्ज कराई कि जमीन खरीद-ब्रिकी का काम करने वाले पूर्व परिचित मुश्ताक अहमद और अशोक साहू के जरिए गुढ़ियारी के नया तालाब निवासी किरण देवी अग्रवाल और उनके पुत्र दीपक अग्रवाल से परिचय हुआ था. जमीन की आवश्यकता होने पर मां-बेटे ने कोटा स्थित 0.428 हेक्टेयर सरकारी जमीन को अपना होना बताकर 1.40 करोड़ रुपए में सौदा तय किया था. बकायदा उन्होंने जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर भरोसे में लिया. फिर किश्तों में 50 लाख रुपये ले लिए.



