छत्तीसगढ़
कैंसर-हार्ट पेशेंट के लिए भी आएगी वैक्सीन! : एक्सपर्ट्स का दावा – 2030 तक तैयार हो जाएंगे टीके, कई संक्रमण से बचाएगा एक इंजेक्शन
कैंसर और हार्ट पेशेंट के लिए अच्छी खबर है. अमेरिकी एक्सपर्ट्स का दावा है कि इन रोगों के लिए जल्द ही वैक्सीन बन सकती है. दुनियाभर के कैंसर और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे लोग वैक्सीन के जरिए ठीक हो सकेंगे. यह टीके 2030 तक तैयार हो जाएंगे.
दरअसल, कोरोनो महामारी में हुए वैक्सीन रिसर्च ने वैज्ञानिकों के लिए कैंसर और हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन खोज को आसान कर दिया है. एक फार्मास्युटिकल फर्म ने अब सुझाव दिया है कि लोग जल्द ही कैंसर, कार्डियोवैस्कुलर और ऑटोम्यून्यून बीमारियों और अन्य स्थितियों से बचने के लिए टीका ले सकेंगे.
