छत्तीसगढ़
जशपुर BREAKING: सागौन जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई पर गिरी गाज, डिप्टी रेंजर और वन रक्षक निलंबित, वन माफिया के 3 सदस्य भी गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में वन विभाग ने पेड़ों की अवैध कटाई मामले में कार्रवाई की है. लुड़ेग के सागौन जंगल में अवैध कटाई के मामले में डिप्टी रेंजर और वन रक्षक को निलंबित किया गया है.
डिप्टी रेंजर आशा लकड़ा और वन रक्षक अनूप लकड़ा को जांच टीम ने दोषी ठहराया है. सागौन जंगल में वन माफिया ने लाखों रुपये के कीमती पेडों की दिनदहाड़े कटाई की थी.




