छत्तीसगढ़
CG गरियाबंद में बच्चों पर कोरोना का अटैक: छात्रावास में फूटा कोरोना बम, 39 छात्र-छात्राएं मिले CORONA पॉजिटिव, मचा हड़कंप
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कोरोना विस्फोट हुआ है. आश्रम के छात्रावास में कोरोना बम फूटा है. 39 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. मैनपुर में 24 छात्र और हरदीभाठा में 15 छात्र संक्रमित मिले हैं. कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 43 हो गई है. कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों को अलग से कमरे में रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है.
बता दें कि इसके पहले गरियाबंद के देवभोग में कोरोना मरीज मिले थे. कस्तूरबा विद्यालय के स्वीपर और 3 छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. माड़ागांव में एक महिला के कोरोना मरीज की पुष्टि एमएमआई ने किया था.


