छत्तीसगढ़
अंबिकापुर: पिता-पुत्री की डूबकर मौत, मछली मारने के बाद बेटी को कंधे में लेकर पार कर रहा था तालाब, तभी दोनों डूबे…
अंबिकापुर। तालाब पार कर रहे पिता पुत्री की डूबने से मौत हो गई। पिता मछली पकड़ने के बाद अपनी बेटी को कंधे में लेकर तालाब पार कर रहा था। इस दौरान गहरे पानी में दोनों डूब गये। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जरहाडीह निवासी रामू राम अपने तीन बच्चों के साथ खालमुड़ा तालाब में गुरूवार की दोपहर मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के बाद रामू राम छह साल की बच्ची को कंधे में रखकर तालाब पार कर घर जा रहा था। इस दौरान उसका पैर गहरे पानी के कीचड़ में फंस गया।



