छत्तीसगढ़

नफरत और हिंसा के खिलाफ रायपुर नागरिक समाज का शांति मार्च

 

रायपुर. डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मौके पर नागरिक समाज के बैनर तले आम नागरिकों ने अंबेडकर चौक से आजाद चौक गांधी प्रतिमा तक शांति मार्च निकाला. इस शांति मार्च में साजा के बिरनपुर गांव में हुई घटना को सांप्रदायिक रंग देकर पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने की विश्व हिन्दू परिषद, संघ व बीजेपी की साज़िश की कड़ी निन्दा की गई.

रैली संविधान बचाओ देश बचाओ, भाई- भाई नही लड़ेगा, साम्प्रदायिकता मुर्दाबाद के नारे के साथ गांधी प्रतिमा तक पहुंची जहां सैकड़ों लोगो का हुजूम इकट्ठा हुआ.

मार्च में शामिल सभी नागरिकों ने सांप्रदायिकता को परास्त करने और प्रदेश की आबो हवा को शांत रखने की शपथ ली. नागरिक समाज ने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के सभी शहरों और कस्बों में सभी वर्गों से जुड़े स्थानीय नागरिक शांति मार्च निकालेंगे. छत्तीसगढ़ को अशांत करने के हर हथकंडे को पूरी ताकत लगाकर विफल किया जाएगा.

सभा को डॉ राकेश गुप्ता ने संबोधित किया व धर्मराज महापात्र ने सभी का आभार प्रकट किया.

शांति मार्च में किसान, मजदूर नेताओं, शिक्षक, प्रोफेसर,रंगकर्मी, लेखक, पत्रकार, छात्र संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल थे.

शांतिमार्च में हिस्सा लेने वालों में प्रमुख रूप से डॉ.राकेश गुप्ता, धर्मराज महापात्र, रुचिर गर्ग, दिवाकर मुक्तिबोध, आवेश तिवारी, राजकुमार सोनी, विनोद तिवारी, एम के नंदी, डॉ राजेश अवस्थी, प्रो एल एस निगम, ईश्वर सिंह दोस्त, अखिलेश एडगर, प्रदीप मिश्र, प्रदीप गभने, मिन्हाज असद, डा आलोक वर्मा ,अजय कन्नोजे, साजिद राजा, हरजीत जुनेजा डॉ सत्यजीत साहू एचपीसाहू ,परवेज सैयद, उचित शर्मा धनेश जोशी, नोमान अकरम, हमीद अंकित बागबाहरा अरुण काठोटे तेजेंद्र जग्गी, बीवी रवि कुमार, महेंद्र कोचर,विजय चोपड़ा,राजीव गुप्ता, विनोद तिवारी, कैलाश बनवासी, नंदकुमार कंसारी, अरुण काठोठे, पीसी रथ, नंदन, लखन सुबोध, अरुण पन्नालाल, अखिलेश एडगर, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button