RAIPUR POLICE: SSP की पहल से खिले चेहरेः पुलिस ने 40 लाख के 151 मोबाइलों को किया रिकवर, मालिकों को फोन वापसी का दिया तोहफा…
रायपुर. एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 40 लाख रुपये के गुम हुए कुल 151 नग मोबाइलों को रिकवर किया है. जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के आधार पर मोबाइल मालिकों को सौंप दिया है. गुम मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे.
बता दें कि, एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने गुम मोबाइल फोन के आवेदनों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया. एण्टी क्राइम और एण्टी साइबर यूनिट की टीम ने आवेदकों के गुम हुए कुल 151 नग मोबाइलों को रायपुर सहित महाराष्ट्र, ओड़िशा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया. रिकवर मोबाइलों की कीमत 40 लाख रुपये आंकी जा रही है. जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मोबाइल मालिकों को उनका फोन वापस कर दिया. मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया है.
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी 2023 में नववर्ष के उपलक्ष्य में 70 लाख रूपये कीमत के कुल 223 नग मोबाइल को रिकवर कर मोबाइल मालिकों को वितरित किया जा चुका है.

