छत्तीसगढ़
बिनरपुर हत्याकांड : पिता-पुत्र की हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, बाहरी लोगों ने वारदात को दिया था अंजाम
बेमेतरा. बिरनपुर में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है. पिता-पुत्र रहीम और ईदुल की हत्या मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना में गिरफ्तार आरोपी आसपास जिले के युवा शामिल हैं.
पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलेसेला ने बताया कि बिरनपुर हिंसा मामले में अब तक 28 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पूरे मामले में सात एफआईआर दर्ज किए गए हैं. मामला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है इन्वेस्टिगेशन जारी है. और भी आरोपियों की तलाश जारी है. भुनेश्वर साहू हत्याकांड में 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पिता-पुत्र रहीम और ईदुल की हत्या मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं गांव के एक घर में आगजनी मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

