छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ में आसमानी आफत: गाज गिरने से दो भाइयों की मौत : आकाशीय बिजली ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर
मनेंद्रगढ़. जिले में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में रूक-रूककर बारिश भी हो रही है. वहीं आकाशीय बिजली (गाज) की चपेट में आने तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोनों घटनाएं मनेंद्रगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना जनकपुर थाना क्षेत्र की है. आज दोपहर 12 बजे रामगढ़ निवासी शिवचरण 55 वर्ष अपने बेटे अजीत कुमार और भांजे संतोष कुमार के साथ घर बना रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई. घटना में शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बेटा और भांजा गंभीर है, जिन्हें जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार जारी है.



