देश

सूडान से बचाए गए 360 भारतीय दिल्ली पहुंचे:अब तक 561 इंडियन सिटीजन निकाले गए; मंत्री बोले- हर भारतीय को सुरक्षित लाना लक्ष्य

सूडान में जारी हिंसा के बीच भारत का ऑपरेशन कावेरी जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक 5 सौ से ज्यादा भारतीयों को सूडान से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने तीन बैच में 561 लोगों को सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचा दिया गया है। सूडान में 4 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर बताया है कि जेद्दाह से एक फ्लाइट 360 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली के लिए निकल गई है। ये लोग जल्द ही भारत पहुंच जाएंगे और अपने परिवारों से मिल सकेंगे। मुरलीधरन ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सूडान से सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का लक्ष्य रखा है।

INS सुमेधा और C-130J एयरक्राफ्ट से निकाले लोग

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत पहले बैच में 278 भारतीयों को नेवी के जहाज INS सुमेधा से सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया। इसके बाद 148 और 135 भारतीयों को भारतीय वायु सेना के C-130J एयरक्राफ्ट से जेद्दाह लाया गया।

सूडान में अब तक 459 लोग मारे गए
सूडान में तख्तापलट के लिए सेना और पैरामिलिट्री फोर्स (RSF) के बीच 15 अप्रैल को लड़ाई शुरू हुई थी। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, लड़ाई में अब तक 459 लोगों और सैनिकों की मौत हो चुकी है। 4,072 लोग घायल हुए हैं।

सूडान में 72 घंटे का सीजफायर 27 अप्रैल रात 12 बजे तक है। इस दौरान यहां से अन्य देशों को अपने नागरिकों को निकालने का समय है। हालांकि, संघर्ष विराम के बाद भी राजधानी खार्तूम समेत देश के अन्य हिस्सों में झड़पें जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button