बिलासपुर। किराए के फ्लैट में पूरा सेटअप तैयार कर आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने वाले सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर व पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के मकान में रेड मारी। तब पुलिस को वहां आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने के लिए पूरा सेटअप मिला। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर पुलिस के एसीसीयू प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव को सूचना मिली कि शहर का नामी खाईवाल आशीष तन्ना किराए का मकान ले वहां से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगवा रहा है। जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना सीएसपी संदीप पटेल को दी। सूचना को उन्होंने तस्दीक करने के निर्देश दिये। जिसके बाद टीम ने जरूरी तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

