छत्तीसगढ़

CG बिलासपुर में गुंडे, गैंगवार और कत्ल की प्लानिंग: पुराने विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष, 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर. शहर में बीती रात गैंगवार हुआ, जिसमें पुराने बदमाश मेडी और वसीम खान के गैंग के बीच एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया है. हथियारों से लैस होकर बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया. पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. तारबाहर पुलिस घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और अन्य की तलाश की जा रही है.

बता दें कि, बीती रात करीब 1 से 2 बजे के आसपास किसी बात को लेकर पुराना बस स्टैंड के होटल हेवंस पार्क होटल के सामने विवाद हो गया. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आपस में जानलेवा हमला कर दिया, जिससे एक पक्ष को गम्भीर चोट आई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखकर कुछ लोग भाग गए. तारबहार थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है. हमला भास्कर वर्मा नाम के युवक पर किया गया. वह बुरी तरह से घायल है.

देखें वीडियो-

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने भास्कर वर्मा की हत्या की प्लानिंग की थी. भास्कर की गाड़ी खराब होने पर उसका दोस्त नवीन गोस्वामी अपनी मोपेड से हेवंस पार्क गली के सामने भास्कर को लेने आया. इसी वक्त 2 कार और 3 बाइक पर सवार 10-15 लोग पहुंच गए. हमलावरों में बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी, सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू साबिर उर्फ रानू खान, गोलू विदेशी, आदित्य प्रकाश दुबे, सोनू खान, प्रिंस शर्मा, काव्य गढ़वाल और अन्य हमलावर शामिल थे. इन सभी ने भास्कर वर्मा को गालियां देनी शुरू कर दी और उसे पीटने लगे. जान बचाने के लिए भास्कर इधर-उधर भागा, इसके बाद हमलावरों ने अपने साथ लाए हथियार से उसे घेरकर हमला करना शुरू कर दिया.

पुलिस ने घटना में संलिप्त चार लोगों की गिरफ्तार किया है. जिसमें काव्य गढ़ेवाल निवासी कोनी, सिद्धार्थ शर्मा निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन, प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, आयुष मराठा कुदुदंड शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button