विदेश
BREAKING : पाक सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इमरान खान की गिरफ्तारी को बताया अवैध, एक घंटे में पेश करने का दिया आदेश…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मचे हंगामे के बीच सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आई है. आठ दिनों की NAB की रिमांड पर भेजे गए इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालत के सामने एक घंटे के भीतर पेश करने का आदेश दिया है.
बता दें कि इमरान खान की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद भी पाकिस्तान जल रहा है. पीटीआई कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन जारी है. वहीं अनेक स्थानों में बिगड़ते हालात के बीच सेना ने मोर्चा संभाल लिया है. हिंसक झड़प में कई मौतें होने की भी खबर है. पीटीआई के एक और नेता फवाद चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.



