छत्तीसगढ़

बिलासपुर में फिर एक बार गैंगवार.. एक की गई जान..8-10 लड़कों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ किया वार.. Video

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में गैंगवार, गोलीकांड, चाकूबाजी की घटनाएं थम सी गई थी, लेकिन पिछले दिनों हुई गैंगवार की घटना के बाद एक बार फिर धीरे धीरे अपराधी बेखौफ होकर बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है, मंगलवार शाम फिर ऐसी ही एक घटना सामने आई है। जिसमें 8 से 10 युवको ने चाकू और पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर एक युवक की हत्या कर दी है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर से दिनदहाड़े गैंगवार हो गया। मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए 8-10 लड़कों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे खून से लथपथ होकर युवक बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

टीआई पौरुष पुर्रे ने बताया कि चुचुहियापारा के गणेश नगर निवासी मोनू उर्फ पवन सोनी पिता सुरेश सोनी (26) मंगलवार की शाम अपने घर से बाहर घूमने निकला था। शाम करीब 6.30 बजे वह गणेश चौक में खड़ा था। उसी समय मोहल्ले के 8-10 लड़के आए और गाली देते हुए अचानक मोनू को घेर लिया। फिर लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने उसे चाकू भी घोंप दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया।

TI पौरुष पुर्रे ने बताया कि हमले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ हमलावर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। गैंगवार की स्पष्ट वजह साफ नहीं हो पाई है। मरने वाला युवक एक माह पहले ही जेल से छूटा था। पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में…

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने गंभीरता से जानकारी जुटाई और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई, जिन्हें सफलता भी मिली 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और फरार अन्य की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। पुलिस आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button