छत्तीसगढ़

रायपुर: एस्ट्रो गब्बर ने ख़रीदा महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी, ख़ुशी में शो रूम में झूम कर नाचा परिवार.वायरल वीडियो को आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा..ये है भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में काम करने का असली इनाम और खुशी…

रायपुर – एस्ट्रो गब्बर के नाम से विश्वविख्यात अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषचार्य दीनानाथ साहू का वीडियो आज कल सोश्ल मीडिया में जमकर वायरल होता है वो जो भी कार्य करते है बड़े ही गर्मजोशी से और आनंद ले कर करते है साथ ही उसे सोशल मीडिया में पोस्ट भी करते है ,

इसी कड़ी में एस्ट्रो गब्बर अपने पूरे परिवार के साथ महिंद्रा शो रूम पहुँचे थे और महिद्रा की स्कॉर्पियो-एन एसयूवी गाड़ी ख़रीद कर पूरे परिवार के साथ जमकर शो रूम में झूमे उनके इस अन्दाज़ को और उनके इस वायरल वीडियो को महिंदा एंड महिंदा समूह के मालिक आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और कैप्सन में लिखा है , ये है भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में काम करने का असली इनाम और खुशी…

पेशे से शिक्षक दंपति दीनानाथ साहू और उनकी पत्नी सरिता साहू राजधानी से लगे हुए गांव डोमा और सेज बाहर में पदस्थ है, दीनानाथ साहू गरियाबंद निवासी स्वर्गीय लखन लाल साहू के सबसे छोटे बेटे है बचपन से ही होनहार दीनानाथ साहू पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी सबसे आगे रहे है उन्होंने क्रिकेट में कई ख़िताब गरियाबंद के नाम किया है,

आपको बता दें दीनानाथ साहू उर्फ़ एस्ट्रो गब्बर अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष भी है उन्हें आस्ट्रेलिया जैसे कई देश विदेश में उनके द्वारा की भविष्यवाणी के लिए ज्योतिष अवार्ड मिल चुका है हाल ही में उन्हें मुंबई में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में सबसे कम उम्र के ज्योतिष के रूप में लाइफ़ टाइम अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया गया था,उनके द्वारा 1263 पेज की नए ग्रहों और ज्योतिष सिद्धांत पर की गई रिसर्च पेपर की चर्चे आज देश विदेश में है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button