क्राइमछत्तीसगढ़

महासमुंद: मारूति आर्टिका कार में 165 किलो ग्राम मादक पदार्थ कीमती 41,25,000 रूपये का गांजा जप्त..कार चालक कार छोड़कर हुआ मौके से फरार…

महासमुंद : दिनांक 18.05.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक मारूति आर्टिका कार में पदमपुर ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही निर्देशित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा पलसापाली नाका बसना के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक मारूति आर्टिका क्रमांक GJ 14 AA 5971 आ रही थी जो पुलिस टीम को खडा देख तेज रफ्तार से नाका को तोड कर बसना सिटी की तरफ भाग गया और पुलिस टीम द्वारा पकडने के डर से वाहन को नायक पारा बसना में वाहन को खडा आरोपी फरार हो गये।

वाहन की तलाशी ली गई। मारूति आर्टिका के पीछे डिक्की में 08 प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 08 प्लास्टिक बोरी में 165 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर वाहन को जप्त किया कर 165 किलो ग्राम कीमती 41,25,000 रूपये गांजा एवं मारूति आर्टिका कार कीमती 3,00,000 रूपये कुल जुमला कीमती 44,25,000 रूपये जप्त किया गया। पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा है। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर अज्ञात वाहन का चालक व अज्ञात आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना बसना में कार्यवाही की जा रही है। जप्त सामग्री:-01. 165 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 41,25,000 रूपये। 02. मारूति आर्टिका कार कीमती 3,00,000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button