मानपुर। पूर्व सहायक आरक्षक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने शव निकालने के 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुरानी पारिवारिक रंजिश की वजह से चचेरे भाइयों व अन्य रिश्तेदारों ने हत्या कर शव को नदी की रेत में दबा दिया था, वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए नक्सलियों द्वारा हत्या की कहानी बना रहे थे.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 मई को ग्राम घोटियाकन्हार के डुड्डा (कहुआ) नाला में अज्ञात पुरुष का शव रेत में ढ़का हुआ मिला था. मर्ग जांच के दौरान पंचानों की आशंका के बाद परिजनों से कराई गई पहचान में मृतक की पहचान घोटियाकन्हार, थाना औंधी, निवासी बिरझुराम दुग्गा पिता दानचुराम दुग्गा (40 वर्ष) के रूप में हुई.

