रायपुर. बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी से हॉकी खिलाड़ी कुमारी गीता यादव का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ के लिए किया गया है. कुमारी गीता यादव को स्कॉलरशिप के तहत प्रतिवर्ष 6 लाख 20 हजार रूपये दिए जायेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गीता यादव को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, उनकी यह उपलब्धि बाकी खिलाड़ियो को प्रेरणा देगी.
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी गीता को बधाई दी और कहा, राज्य सरकार खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न खेल अकादमियों का निर्माण कर रही है, ताकी यहां से खिलाड़ी प्रशिक्षण पाकर देश का नाम रोशन करें.

