10 Years of Jhiram : झीरम कांड पर सियासी बयानबाजी, बृजमोहन का बड़ा आरोप, कहा- पूरी कांग्रेस पार्टी संदेह के दायरे में, सुशील आनंद का पलटवार, कहा- भाजपा ने करवाया था हमला…
रायपुर। 10 Years of Jhiram : झीरम कांड को आज 10 साल पूरे हो गए हैं. घटना के दिन से शुरू हुई सियासी बयानबाजी आज तक खत्म नहीं हुई है. ताजा बयान भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल का आया है, जिसमें उन्हें पूरे घटनाक्रम के लिए कांग्रेस पार्टी को संदेह के दायरे में बताया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर षड्यंत्र कर यह हमला करावाने का आरोप मढ़ा है.
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने झीरम कांड को लेकर कहा कि झीरम कांड पर पूरी कांग्रेस पार्टी में संदेह के घेरे में है. घटना को लेकर कांग्रेस का रुख शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि झीरम कांड में जो शहीद हुए वो हमारे भी पारिवारिक हैं. साढ़े चार साल में सरकार अपने पार्टी के नेताओं की हत्या करने वाले दोषियों को जेल में नहीं डाल पाई. ये मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं. रहा सवाल नार्को टेस्ट का तो सबसे पहले अपने मंत्रिमंडल के सदस्य का करा लें.



