सूरजपुर में जमीन को लेकर विवाद: पुलिस ने महिलाओं को लात से मारा, बाल खिंचे और फिल्मी स्टाईल में , वायरल हुआ वीडियो , देखिये virul वीडियो और पढिये पूरी रिपोर्ट
जमीन को लेकर विवाद:
सूरजपुर : जमीन को लेकर ऐसा विवाद बढ़ा कि पुलिस को महिलाओं के उपर लात जूते चलाने पड़ गए। आपको सुनकर भले ही यकीन ना आये सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे तरसीवां गावँ में गुरुवार को कुछ ऐसा ही हुआ ।
दरअसल यहाँ अतिक्रमण को लेकर काफी लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।इसी सिलसिले में 3 दिन पहले स्थानीय प्रशासन पूरी पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटाने गाँव पहुंची थी। भारी संख्या में पुलिस और प्रशसन की टीम और उनके द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्रवाइयों से गाँव की महिलाएं एकबारगी भड़क गई ।जबतक पुलिस इन्हें कंट्रोल करती तबतक महिलाओं में से किसी ने पुलिसवालों के उपर पत्थर चला दिया । उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी आपे से बाहर हो गयी । पुलिस जब अपने पर आ गयी उसके बाद जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया में जंगल की आग की तरह फैल गया ।
वायरल वीडियो में एक पुलिस कर्मी के द्वारा एक महिला का बाल खींचा जा रहा है।पहले महिला का बाल खींचकर उसे जमीन पर पटक दिया जाता है और माहिका जैसे ही जमीन से उठने की कोशिश करती है फिर उसे पुकिसवाले के द्वारा उसे लात मारते हुए देखा जा रहा है। पुलिसवाला महिला को फिल्मी स्टाइल में लात मारते हुए दिख रहा है।
महिला की पिटाई के अलावे एक वीडियो और सामने आया है जिसमे पुलिस वाले और महिलाओं के बीच बात चीत चल रही है।पुलिसवालों के द्वारा यह कहा जा रहा है कि उनके उपर महिलाओं ने पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया और वहां मौजूद महिलाएं पुलिसवालों के इस आरोप को स्वीकार भी कर रही हैं।
इस मामले में ने जब जिले के एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि गाँव मे भिंड मुरैना (मध्यप्रदेश)के 4 -5 परिवार गोठान की जमीन पर बेजा कब्जा किये हैं।गाँव के लोगों के द्वारा कई बार इन परिवारों के विरुद्ध गोठान की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की गई थी । कुछ दिन पहले ग्रामीणों और उनके बीच मारपीट हुई थी जिसका रिपोर्ट भी दर्ज है । 3 दिन पहले उसी बेजा कब्जा को हटाने डिप्टी कलेक्टर और पुलिस की टीम वहां पहुंची थी ।कार्रवाई करके लौट रही पुलिस पर महिलाओं ने पत्थर से हमला कर दिया और डिप्टी कलेक्टर पर भी हमला कर दिया । जो वीडियो वायरल हो रहा है और जो उसमे दिख रहा है वो डिप्टी कलेक्टर मैडम को बचाने के क्रम में हुआ है।



