MLA सत्यनारायण शर्मा और पंकज शर्मा ने 1500 बच्चों का सम्मान कर बढ़ाया मनोबल, जीवन में खूब तरक्की करने की दी शुभकामनाएं
रायपुर। राजधानी के पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में सत्यनारायण फैंस क्लब ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया. इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के दीप प्रज्जवलन और राजगीत के साथ की गई.
इस खास मौके पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस उपलब्धि के साथ आप सभी आगे नई तरह की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसके लिए ढेरों बधाई. उन्होंने कहा कि रायपुर ग्रामीण में पहले एक भी महाविद्यालय नहीं था, किन्तु काफी संघर्ष और प्रयासों के बाद यहां प्रथम महाविद्यालय की शुरुआत हुई. यही नहीं रायपुर ग्रामीण में जल्द ही 2 नए महाविद्यालय की शुरुआत होने जा रही है. इससे आप सभी को ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. आप सभी छात्र आगे जीवन में खूब तरक्की करें.


