रायपुर। नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिड़ला संसद में मौजूद हैं. वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्षी पार्टी लगातार विरोध कर रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इसको लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में पानी के अंदर उतर कर कांग्रेस जल सत्याग्रह कर रही है.
बता दें कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों नहीं कराया जा रहा है. जिसको लेकर विपक्ष के नेता विरोध कर रहे हैं और इसे राष्ट्रपति का अपमान बता रहे हैं. जिसको लेकर रायपुर में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी तेलीबांधा तालाब में जल सत्याग्रह कर रहे हैं.



