छत्तीसगढ़
रायपुर: भाजपा के घोषणा पत्र में ‘शराबबंदी’ पर कांग्रेस का तंज, कहा- 15 साल सरकार थी, और अब बात कर घड़ियाली आंसू बहा रहे…
रायपुर। भाजपा के आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शराबबंदी को शामिल किए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार थी. अब शराबबंदी की बात कर रहे हैं. शराब की कोचियागिरी करने वाले भाजपा से जुड़े हैं. शराबबंदी की बात करके भाजपाई घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.
बता दें कि शराबबंदी को लेकर शनिवार को मांढर में भाजपा ने प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के घोषणा पत्र में शराबबंदी को शामिल करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि हमने अपने समय में शराबबंदी की शुरुआत कर दी थी. लिमिटेड एरिया में शराबबंदी शुरू कर दिया था. इसी नीति का अनुसरण 2023 में करेंगे.


