Manipur Violence: राष्ट्रपति मुर्मू से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात, मणिपुर मामले में हाई लेवल इंक्वायरी सहित रखीं 12 मांगें
Manipur Violence: कांग्रेस डेलिगेशन ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस ने राष्ट्रपति को मणिपुर के हालात पर एक ज्ञापन सौंपा. राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने कुल 12 मांगें रखी हैं. जिनमें से एक सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज को लेकर एक हाई लेवल इंक्वायरी कमीशन से जांच कराने की मांग की है. इस दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,यराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल सहित कई नेता मौजूद रहे.
बता दें कि मणिपुर में पिछले कुछ दिनों से जातीय हिंसा चल रही है. इसमें दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के हालात अब भी सामान्य नहीं हैं. इस बीच मंगलवार 30 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं. वहीं मणिपुर की हालातों को लेकर कांग्रेस डेलिगेशन ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.



