छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तीखा प्रहार, कहा- गाय के नाम पर, राम के नाम पर वोट मांगती है भाजपा, लेकिन न गाय की सेवा करती है, और न राम का काम करती है…

रायपुर। भाजपा का काम क्या है, राम नाम जपना पराया माल अपना. भाजपा गाय के नाम से वोट मांगती है, राम के नाम से वोट मांगती है. लेकिन न गाय की सेवा करती है, न राम का काम करती है. लेकिन हम महात्मा गांधी के राम राज्य के सपना सुराजी गांव के माध्यम से पूरा कर रहे हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरंग में राजीव भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में कही.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं. तीन साल से गौठान बना रहे हैं. लेकिन भाजपा के लोग कभी नहीं गए. अब चुनाव सामने आ रहा है, तो गाय खोजने के लिए गौठान जा रहे हैं. वे गाय खोजने नहीं वोट खोजने के लिए गए थे. लेकिन न तो गाय का आशीर्वाद मिलेगा, न राम का आशीर्वाद मिलेगा.