जांजगीर-चांपा: मरीज को दिया गया एक्सपायरी दवा, कार्रवाई को लेकर आमरण अनशन पर बैठी महिला, विधायक ने भी दिया समर्थन
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जांजगीर-चांपा जिले में एक्सपायरी दवा (expired medicine) वितरण का मामला सामने आया है. इसको लेकर जिले की ही एक महिला ने मोर्चा खोल दिया है और कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनसन में बैठ गई. उसकी मांग है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही उसने जिला प्रशासन पर कार्रवाई करने के बजाए संरक्षण का आरोप लगाया है. वहीं महिला की मांग का विधायक सौरभ सिंह ने समर्थन कर मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही है.
जानकारी के अनुसार, जिला के नवागढ़ नगर पंचायत में रहने वाली संतोषी बंजारे आज कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनसन में बैठ गई है. महिला ने जिला प्रशासन पर एक्सपायरी दवा वितरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया है, और जब तक एक्सपायरी दवा के वितरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक अनसन जारी रखने की बात की है. महिला के आरोप और मांग को अकलतरा विधायक ने समर्थन किया है और आगामी विधानसभा सत्र में मामले को उठाने की बात कही है.



