क्राइमछत्तीसगढ़

दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने पॉश कालोनी में सुबह 4 बजे मारा छापा, 30 से ज्यादा युवक-युवतियां पकड़े गए

 

दुर्ग: दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रैकेट भिलाई के तालपुरी स्थित पॉश कालोनी में संचालित हो रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारकर कई संदिग्ध जोड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी थाने में पूछताछ की जा रही है।

दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पारिजात कॉलोनी में कुछ लोग फ्लैट्स लेकर वहां संदिग्ध हालत में रह रहे हैं।

एसपी ने एएसपी संजय ध्रुव के नेतृत्व में 15 थाना प्रभारियों को बुलाकर एक टीम तैयार की। किसी को भी यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां छापेमारी करना है। इसके बाद टीम रविवार सुबह 4 बजे सीधे कॉलोनी पहुंची और वहां दबिश दी।

सभी थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीम लेकर अलग-अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। हर एक फ्लैट और घर को खुलवाया गया। उनसे उनका परिचय पूछा गया। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया।

इनमें ज्यादातर लड़के-लड़कियां शामिल हैं। हालांकि पुलिस इसे सामान्य चेकिंग बता रही है। सेक्स रैकेट की कार्रवाई से मना कर रही है।

कॉलोनी से कई लावारिस गाड़ियां भी मिली
छापेमारी के दौरान पुलिस को तालपुरी कॉलोनी के अंदर कई गाड़ियां लावारिस हालत में मिली हैं। कई गाड़ियों में नंबर प्लेट भी नहीं थी। सभी गाड़ियों को क्रेन से उठवाकर थाना पहुंचाया गया है। गाड़ी मालिकों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button