छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग : प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून (monsoon) दस्तक दे सकता है. प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश (Rain) होने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 72 घंटे के लिए रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रशासन के साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. वहीं लोगों को बारिश से बचने के लिए पेड़ों का सहारा नहीं लेने को कहा गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 72 घंटों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ रायगढ़, कोरबा और जांजगीर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की अति संभावना है. इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह बिलासपुर, मुंगेली जिले और रायपुर व दुर्ग संभाग के सभी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

24 घंटे को लेकर अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी हिस्से बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.

48 घंटे को लेकर अलर्ट जारी

वहीं 48 घंटे में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button