छत्तीसगढ़

जशपुर में प्रेमी युगल की रहस्यमयी मौत! युवक ने प्रेमिका को मारा, फिर खुद झूल गया

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम संबंध में हुई मौत ने इलाके में फैलाई सनसनी। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट और अन्य सबूतों के आधार पर शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे हत्याकांड के असली राज़।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोल्हेंनझरिया चौकी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि तुमला थाना क्षेत्र के माटीपहाड़छर्रा गांव में युवक और युवती का शव पाया गया। युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि युवती का शव उसके नीचे पड़ा था। प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जो किसी विवाद में बदल गया।

पुलिस को दोनों की व्हाट्सएप चैट, स्टेटस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं। शुरुआती अनुमान यह है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया।

पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहराई से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button