जंगल में छिपा मौत का अड्डा! सुरक्षाबलों ने ध्वस्त की नक्सलियों की खौफनाक फैक्ट्री
“सुकमा के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में हथियार और बारूद से भरी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री उजाड़ दी गई, बरामद हुआ जंगी जखीरा

सुकमा। नक्सलियों के खौफनाक मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने तगड़ा वार किया है। सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। जंगल की पहाड़ियों में छिपे इस फैक्ट्री से हथियार, बारूद और निर्माण उपकरणों का भारी जखीरा बरामद हुआ है।
दरअसल, जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। ग्राम कोईमेंटा के आसपास गहन तलाशी के दौरान जवानों को नक्सलियों की इस गुप्त फैक्ट्री का पता चला। मौके पर ही फैक्ट्री को नष्ट कर दिया गया।
फैक्ट्री से बरामद सामान की सूची
-
वर्टिकल मिलिंग मशीन – 01
-
बेंच वाइस – 03
-
बीजीएल लांचर (बड़ा) – 02
-
बीजीएल शेल (खाली) – 12
-
बीजीएल हेड्स – 94
-
हैंड ग्राइंडर मशीन – 01
-
लकड़ी के राइफल बट – 06
-
भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 01
-
भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 01
-
सोलर बैटरी – 04
-
बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 01
-
गैस कटर हेड्स – 02
-
डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 03
-
मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 06
-
स्टील वाटर पॉट्स – 02
-
एल्युमिनियम पॉट – 01
-
आयरन कटर व्हील्स – 06
-
टैपिंग रॉड – 01
-
आयरन स्टैंड – 01
-
स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80
-
भारी मात्रा में आयरन स्क्रैप्स
बरामद सामान यह साफ दिखाता है कि नक्सली बड़े पैमाने पर हथियार और विस्फोटक बनाने की तैयारी में जुटे थे। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई ने उनके खतरनाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है।