छत्तीसगढ़
राधिका विहार में सन्नाटा… पेड़ पर साथ लटके मिले पति-पत्नी के शव, एक साल की शादी का दर्दनाक अंत
सरकंडा थाना क्षेत्र में दोहरी आत्महत्या से दहली कॉलोनी, घरेलू विवाद की आशंका… पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। बिलासपुर की राधिका विहार कॉलोनी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक पेड़ पर पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे से लटके देखे। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
🕯️ एक साल पहले हुई थी शादी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चाटीडीह निवासी युवक और उसकी पत्नी ने साथ में आत्महत्या की। दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ पर दोनों को लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
🔎 घरेलू विवाद की आशंका, जांच जारी
पुलिस ने शुरुआती तौर पर आशंका जताई है कि घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया गया हो सकता है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



