छत्तीसगढ़

बाजार चौक में घूम रहा था ‘नशे का सौदागर’, थैले में छुपा था गांजा… पुलिस रेड में खुला राज

ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, एक सूचना ने कर दिया पूरा खेल खत्म

बाजार चौक में घूम रहा था ‘नशे का सौदागर’, थैले में छुपा था गांजा… पुलिस रेड में खुला राज

ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, एक सूचना ने कर दिया पूरा खेल खत्म

रायगढ़।
बाजार चौक पर आम दिनों की तरह चहल-पहल थी, लेकिन इसी भीड़ में एक शख्स ऐसा भी था, जो किसी ग्राहक की नहीं बल्कि नशे के सौदे की तलाश में खड़ा था। हाथ में थैला, नजरें इधर-उधर… और फिर अचानक पुलिस की घेराबंदी—देखते ही देखते पूरा माजरा खुल गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत थाना छाल पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले आरोपी प्रदीप त्रिपाठी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम मुनुंद निवासी प्रदीप त्रिपाठी बाजार चौक मुनुंद के पास थैले में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप त्रिपाठी बताया और झोले में गांजा होने की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए—आरोपी के पास से 800 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,800, और गांजा बिक्री से मिली नकद ₹4,250 बरामद की गई। इस तरह कुल ₹13,050 की जप्ती की गई।

आरोपी प्रदीप त्रिपाठी पिता बसंत त्रिपाठी (उम्र 44 वर्ष), निवासी मुनुंद दुर्गा चौक, थाना छाल, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के विरुद्ध थाना छाल में अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेयशंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक सतीश जगतभगवती प्रसाद लक्ष्मे एवं महिला आरक्षक एमरेंसिया टोप्पो की अहम भूमिका रही।

पुलिस का साफ संदेश है—जिले में गांजा और अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button