क्राइमछत्तीसगढ़

सूरजपुर में पिता भी बने ठगी के शिकार! जेल में बंद बेटे के लिए 75,000 रुपए ठगे गए

ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार बेटे को छुड़ाने के नाम पर अज्ञात शख्स ने पिता चिंतामणी बंजारे से किया फ्रॉड। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली ठगी की घटना सामने आई है। बसदई चौकी क्षेत्र के सिरसी इलाके में अज्ञात शख्स ने जेल में बंद आरोपी अनिल बंजारे के पिता चिंतामणी बंजारे से 75,000 रुपए ठगे।

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल बंजारे को नशीले इंजेक्शन के कारोबार के जुर्म में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के सिर्फ दो दिन बाद अज्ञात व्यक्ति ने पिता चिंतामणी को फोन किया और बेटे को छुड़वाने का झांसा देकर पैसे की डिमांड की। पिता ने जैसे-तैसे तीन किस्तों में 75,000 रुपए जमा कर दिए।

लेकिन चिंतामणी को बाद में पता चला कि उसने जो पैसे अज्ञात व्यक्ति को दिए, वह असल में फ्रॉड था और उसका बेटा जेल से रिहा नहीं हुआ।

इस पर चिंतामणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया, “पहले 25 हजार लिए, फिर 10 हजार रुपये मांगे, फिर जज को देना है कहकर और पैसे ले लिए। इस तरह कुल 75,000 रुपए ठगे गए।”

पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और धोखाधड़ी के मामलों पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button