इंडियन आर्मी में नौकरी का बड़ा मौका! अग्निवीर भर्ती 2026 शुरू…1 अप्रैल तक करें आवेदन, वरना चूक जाएगा मौका
देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 1 से 15 जून के बीच होगी ऑनलाइन लिखित परीक्षा

कोरिया। देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत बड़ा अवसर सामने आया है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।
जून में होगी ऑनलाइन परीक्षा
भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में 1 जून से 15 जून 2026 के बीच ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
कई पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत सेना में
-
अग्निवीर जनरल ड्यूटी
-
अग्निवीर टेक्निकल
-
अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल
-
अग्निवीर ट्रेडसमेन (8वीं एवं 10वीं पास)
जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।
आयु और योग्यता
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17½ वर्ष से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं पद के अनुसार 8वीं, 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है।
शारीरिक परीक्षा में होंगे ये टेस्ट
शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को
-
1.6 किलोमीटर दौड़
-
पुल-अप
-
9 फीट गड्ढा कूद
-
बैलेंसिंग बीम
जैसी गतिविधियों से गुजरना होगा।
सामान्य ड्यूटी के लिए न्यूनतम ऊंचाई लगभग 162 से 168 सेंटीमीटर, वजन 47 से 50 किलोग्राम और 77 सेंटीमीटर सीना (5 सेंटीमीटर फुलाव के साथ) निर्धारित किया गया है।
आकर्षक वेतन पैकेज
अग्निवीरों को चार साल की सेवा अवधि के दौरान आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
-
पहला वर्ष: लगभग ₹30,000 प्रति माह
-
दूसरा वर्ष: ₹33,000 प्रति माह
-
तीसरा वर्ष: ₹36,500 प्रति माह
-
चौथा वर्ष: ₹40,000 प्रति माह
सेवा अवधि पूरी होने पर करीब ₹11 लाख का सेवा निधि पैकेज भी प्रदान किया जाएगा।
युवाओं से की गई अपील
प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए देश सेवा के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।
साथ ही भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करने और किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण बोर्ड और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
