“सीएम की कुर्सी से पहले ही कानूनी तूफान! क्या खत्म होने वाला है विजय का ‘राजनीतिक सपना’? हाईकोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप”

चेन्नई | तमिलनाडु:
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है, जहां अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भी कानूनी संकट में फंसती नजर आ रही है।
मद्रास हाईकोर्ट Madras High Court ने आदेश दिया है कि विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। यह मामला कथित आयकर अनियमितताओं और 2015 में रिलीज हुई फिल्म पुलि से जुड़े वित्तीय लेन-देन से संबंधित बताया जा रहा है।
कोर्ट के आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि विजय की पार्टी टीवीके ने हाल ही में 108 सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा किया था और विजय को मुख्यमंत्री पद का सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा था।
याचिका में आरोप है कि फिल्म पुलि से जुड़े प्रोडक्शन फंड और भुगतान में अनियमितताएं हुईं। दस्तावेजों के अनुसार, निर्माता द्वारा विजय को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया, जिसमें नकद लेन-देन का भी जिक्र है, जिस पर टैक्स और टीडीएस को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
यह भी दावा किया गया है कि आयकर जांच के दौरान विजय से पूछताछ हुई थी और उन्होंने कुछ नकद भुगतान स्वीकार करने की बात कही थी, जिसके बाद टैक्स भुगतान की सहमति दी गई थी।
दिलचस्प बात यह है कि विजय ने पहले अपनी आय का स्वेच्छा से बड़ा खुलासा किया था और करोड़ों रुपये की अतिरिक्त आय घोषित की थी, लेकिन अब यही वित्तीय रिकॉर्ड जांच के घेरे में आ गए हैं।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मामला अब और गंभीर हो गया है, क्योंकि एफआईआर दर्ज होने की स्थिति में विजय की राजनीतिक राह पर बड़ा असर पड़ सकता है।


