छत्तीसगढ़

दिल्ली से लौटते ही होगी बड़ी बैठक! नितिन नवीन से मुलाकात के बाद CM साय लेने जा रहे अहम फैसले?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंगलवार को अचानक हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अब राज्य की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, क्योंकि शाम को मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों, छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने और गरीब, किसान, युवा एवं मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को आगामी फैसलों और रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे, जिसके बाद शाम 6 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। “सुशासन तिहार” के बीच होने जा रही इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो बैठक में प्रशासनिक बदलाव, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कैबिनेट बैठक का विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली मुलाकात और उसके तुरंत बाद होने वाली कैबिनेट बैठक ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार आज शाम कौन-कौन से बड़े फैसले लेती है।

Related Articles

Back to top button