छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में सड़क पर हुआ भीषण हादसा: बाइक और चार पहिया की भिड़ंत ने छीनी दो युवकों की जान!

मौके पर ही दम तोड़ा, चालक फरार… सड़क पर फैली दहशत, पुलिस ने शुरू की छानबीन। कौन था हादसे का असली जिम्मेदार?

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ क्षेत्र के मूंदगांव में आज शाम करीब आधे घंटे पहले एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। डीआई और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीआई गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, बाइक सवार युवकों का शरीर काफी वीभत्स रूप में क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद डीआई चालक मौके से फरार हो गया।

डोंगरगढ़ पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो सकी है और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोग इस हादसे को देखकर सड़क पर दहशत में हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

पुलिस ने चेताया: वाहन चालक सड़क पर लापरवाही न करें, अन्यथा ऐसा दर्दनाक हादसा किसी और के साथ भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button