10 रुपये की टिकट… और मुख्यमंत्री मैदान में उतर गए!
CM साय ने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर लिया एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा, मयाली नेचर कैंप में दिखा अलग ही नज़ारा

जशपुर | बड़ी लेकिन सादगी से भरी खबर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उस अंदाज़ में नजर आए, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बिना किसी वीआईपी छूट के, सिर्फ 10 रुपये की टिकट कटवाकर उन्होंने जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में प्रवेश किया और वहां मौजूद एडवेंचर स्पोर्ट्स का जमकर आनंद लिया।
मुख्यमंत्री का यह कदम केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने नियमों के पालन, समानता और सादगी का ऐसा संदेश दिया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को चौंका दिया।
🌲 एडवेंचर के साथ विकास का संदेश
मुख्यमंत्री साय के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय, विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी विवेक आचार्य सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने नेचर कैंप में विकसित
-
अधोसंरचनाओं
-
सुरक्षा व्यवस्था
-
पर्यटकों के लिए सुविधाओं
-
स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
की खुले दिल से सराहना की।
🏍️ मुख्यमंत्री ने खुद उतरे मैदान में, 4 नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री साय ने सिर्फ उद्घाटन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि—
-
एटीवी (स्पोर्ट्स मोटर बाइक) खुद चलाकर साहसिक पर्यटन का आनंद लिया
-
बैलून शूटिंग में सटीक निशाना साधकर खेल की शुरुआत की
-
आर्चरी शूटिंग में तीर चलाकर कौशल दिखाया
-
माउंटेन साइक्लिंग में खुद साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश दिया
-
वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का भी विधिवत उद्घाटन किया
इस दौरान वॉल क्लाइंबर तेज सिंह और तेजल भगत ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर मुख्यमंत्री भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।
🏏 बॉक्स क्रिकेट से लेकर कैक्टस गार्डन तक
मुख्यमंत्री साय बॉक्स क्रिकेट खेलते भी नजर आए और स्टेट ड्राइव व ऑफ-साइड में आकर्षक शॉट लगाकर सबको चौंका दिया। इसके बाद उन्होंने मयाली नेचर कैंप के कैक्टस गार्डन का अवलोकन किया, जहां वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व की जानकारी दी।



