छत्तीसगढ़

8 दिन की जांच, 55 अफसरों की टीम और हजारों CCTV फुटेज की पड़ताल के बाद टूटा ‘वोट’ नाम के आरोपी का झूठ—चुराए गहने बेचकर उड़ाए लाखों, आज IG करेंगे बड़ा खुलासा

श्याम मंदिर में 27 लाख रुपये की बड़ी चोरी का आखिरकार पर्दाफाश हो गया....

श्याम मंदिर में 27 लाख रुपये की बड़ी चोरी का आखिरकार पर्दाफाश हो गया….

8 दिन की जांच, 55 अफसरों की टीम और हजारों CCTV फुटेज की पड़ताल के बाद टूटा ‘वोट’ नाम के आरोपी का झूठ

चुराए गहने बेचकर उड़ाए लाखों, आज IG करेंगे बड़ा खुलासा

मुख्य आरोपी सारथी यादव उर्फ ‘वोट’ सहित कुल 3-4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

रायगढ़।
श्री श्याम मंदिर में 27 लाख रुपये की बड़ी चोरी का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। 8 दिन की मशक्कत और हाई-लेवल पुलिस ऑपरेशन के बाद मुख्य आरोपी सारथी यादव उर्फ ‘वोट’ सहित कुल 3-4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी ने चोरी के बाद मंदिर से चुराए गए भगवान के मुकुट और आभूषणों को करीब 10 लाख में बेच दिया था।

पुलिस की इस कार्रवाई में SP, एडिशनल SP, साइबर प्रभारी, और थाना प्रभारियों सहित कुल 55 अधिकारियों की टीम लगी रही। हजारों CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स की जांच और दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ के बाद आखिरकार केस में बड़ी सफलता मिली।

सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी की पत्नी विजयपुर, रायगढ़ की रहने वाली है। चोरी से पहले आरोपी ने नई टी-शर्ट और मौजे खरीदे और फिर सब्ल जुटमिल फाटक के पास चोरी का सामान बेच दिया।

कोतवाली पुलिस के दो जवानों की सतर्कता से आरोपी को धर दबोचा गया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी का नाम ‘वोट’ इसलिए रखा गया क्योंकि वह वोटिंग के दिन पैदा हुआ था।

बीती रात आरोपी को घटनास्थल श्री श्याम मंदिर ले जाया गया, जहाँ उससे क्राइम सीन रिक्रिएट कराया गया। इस सनसनीखेज मामले की अंतिम जानकारी रायगढ़ IG श्री शुक्ला आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे।

इस बड़ी कामयाबी पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने भी ट्वीट कर पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने इसे आम लोगों की आस्था पर हुए वार का मुंहतोड़ जवाब बताया और कहा कि “पुलिस ने जनता का भरोसा फिर से कायम किया है।”

Related Articles

Back to top button