छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर मार्ग दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर..

कोरबा. कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
