छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पार्षद को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी! गाली-गलौज के बाद मचा हड़कंप

सकरी वार्ड-1 के पार्षद अमित भारते ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, अज्ञात कॉलर के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में एक पार्षद को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पहले गाली-गलौज की और फिर कथित तौर पर हत्या की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑफिस में बैठे थे पार्षद, तभी आया धमकी भरा कॉल

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद अमित भारते, जो सकरी हाई स्कूल के पास रहते हैं, रविवार दोपहर अपने कार्यालय में कर्मचारियों राजेंद्र पाठक और सागर मिश्रा के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:52 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।

पार्षद का आरोप है कि कॉल रिसीव करते ही सामने वाले व्यक्ति ने बिना परिचय दिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज करने के बाद जान से मारने की धमकी दी।

थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

धमकी मिलने के बाद अमित भारते ने सकरी थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कॉलर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब कॉल डिटेल और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button