देश

RRB Recruitment: आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड भर्ती के लिए आवेदन डेट एक बार फिर बढ़ी, अब इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है।

आरआरबी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर डेट्स में बदलाव की जानकारी दी गया है। जो बीच अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे वे अब 21 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके किया जा सकता है।

संशोधित डेट्स

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथियां
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 फरवरी 2025
एप्लीकेशन फीस पेमेंट करने की तिथि 22 से 23 फरवरी 2025
एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन करने की तिथि (बिना शुल्क के) 24 फरवरी से 5 मार्च 2025
आवेदन में करेक्शन करने की तिथि (फीस जमा करने के साथ) 6 से लेकर 15 मार्च 2025 तक

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होना तक आवश्यक होगा। इसके अलावा भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है वहीं अधिकतम आयु पदानुसार 33/ 35/ 36/ 38/ 43 /48 वर्ष निर्धारित है। पात्रता एवं मापदंड की पदानुसार डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आइसोलेटेड मिनिस्ट्रियल भर्ती बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले अप्लाई में क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अब अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

आवेदन पत्र डायरेक्ट लिंक

कितना लगेगा शुल्क

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये वहीं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 250 रुपये जमा करनी होगी। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। ध्यान रखें कि सीबीटी 1 के बाद जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को पूरा 250 रुपये रिफंड कर दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button